{"_id":"66ea5d73c4eea979e309839e","slug":"program-organized-in-ram-sevak-sabha-under-sankalp-new-uttarakhand-in-nainital-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एक केतुली चाहा और चार गिलासा...पर झूमे लोग, लोक गायक इंदर आर्या ने कई गीत गाकर समा बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एक केतुली चाहा और चार गिलासा...पर झूमे लोग, लोक गायक इंदर आर्या ने कई गीत गाकर समा बांधा
Wed, 18 Sep 2024 10:26 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:26 AM IST
सार
नैनी महिला जागृति संस्था की ओर से आयोजित और नैनीताल बैंक की ओर से प्रायोजित संकल्प नए उत्तराखंड के तहत राम सेवक सभा में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोक गायक इंदर आर्या के गीतों पर दर्शक खूब थिरके।
विज्ञापन
लोक गायक इंदर आर्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
नैनीताल में नैनी महिला जागृति संस्था की ओर से आयोजित और नैनीताल बैंक की ओर से प्रायोजित संकल्प नए उत्तराखंड के तहत राम सेवक सभा में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोक गायक इंदर आर्या के गीतों पर दर्शक खूब थिरके।
मंगलवार को हुए कार्यक्रम में लोक कला आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही डीएसबी परिसर के केनफील्ड छात्रावास की छात्राओं ने लोक देवता पूजा, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ने कुमाऊंनी लोक नृत्य और केपी छात्रावास ने लोक कला आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani News: दो वार्डों में सीवरेज और ड्रेनेज कार्यों का शुभारंभ, 10.5 एमएलडी के एसटीपी का होगा निर्माण
विज्ञापन
लोक गायक इंदर आर्या ने एक केतुली चाहा और चार गिलासा, तेरी मेरी जोड़ी फर्स्ट क्लासा..., गुलाबी सरारा..., तेरो लहंगा..., सावरी सावरी... आदि गीत गाकर समा बांध दिया। अध्यक्ष मंजू रौतेला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां ने किया। विधायक सरिता आर्या, ईशा साह, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, मोहित आर्या, हरीश राणा, विशाल वर्मा, ज्योति ढौडियाल, मनोज साह, हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे आदि थे।