फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewerage and drainage works started in two wards

Haldwani News: दो वार्डों में सीवरेज और ड्रेनेज कार्यों का शुभारंभ, 10.5 एमएलडी के एसटीपी का होगा निर्माण

Wed, 18 Sep 2024 10:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 18 Sep 2024 10:18 AM IST
सार

सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री की घोषणा के तहत पेयजल एवं सीवरेज परियोजना के पैकेज-2 के तहत वार्ड संख्या 58 और 59 में 55 करोड़ के सीवरेज और ड्रेनेज कार्य का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Sewerage and drainage works started in two wards
ब्लॉक कार्यालय हल्द्वानी में चाबी सौंपते सांसद अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री की घोषणा के तहत पेयजल एवं सीवरेज परियोजना के पैकेज-2 के तहत वार्ड संख्या 58 और 59 में 55 करोड़ के सीवरेज और ड्रेनेज कार्य का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों ने सांसद भट्ट को बताया कि पैकेज टू के तहत गौजाजाली वार्ड 58 और 59 में लगभग 30 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जानी है। सीवर कार्य के बाद सड़क निर्माण के साथ ड्रेनेज आदि का काम भी किया जाएगा। बताया कि शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कार्यदायी संस्था के माध्यम से 10.5 एमएलडी के एसटीपी और 75 केएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। 190 किलोमीटर पेयजल लाइन, तीन पेयजल टैंक, दो ट्यूबवेल, 60 किमी सीवर लाइन, ड्रेनेज एवं रोड निर्माण आदि के कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों का अपने घर का पूरा हुआ सपना: भट्ट
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज पूरे देश में प्रधानमंत्री आवाज योजना के तहत लाखों लोगों का अपना घर का सपना पूरा हुआ है। कहा कि नैनीताल जिले में योजना के तहत 695 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हैं जिसमें से 568 आवासों की चाबी लाभार्थियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद भट्ट मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में आयोजित पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मंगलवार से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा दिवस मनाया जाएगा। कहा स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। उन्होंने सांसद निधि से ब्लॉक कार्यालय हल्द्वानी में सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख की धनराशि भी स्वीकृत की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed