{"_id":"69935b93469d4a5b210c3d28","slug":"professors-protest-against-biometric-attendance-haldwani-news-c-238-1-shld1023-122784-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्राध्यापकों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्राध्यापकों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति का किया विरोध
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन सभागार में कुलपति प्रो. डीएस रावत के साथ डीएसबी परिसर के प्राध्यापकों ने बैठक की। वक्ताओं ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने की अपील की। प्राध्यापकों ने कहा कि उपस्थिति एक्ट परिनियमावली के अनुसार हो।
सोमवार को हुई बैठक में प्राध्यापकों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध किया। उन्होंने इस संबंध में कुलपति प्रो. डीएस रावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। कहा कि विश्वविद्यालय ने हमेशा राज्य हित, पर्यावरण हित व शोध में बेहतरीन कार्य किया है, ऐसे में विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बचाना जरूरी है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं है। जब तक मांग पूर नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रभारी कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. एलएम जोशी, प्रो. एमसी जोशी, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. सुचि बिष्ट, प्रो. संजय घिल्डियाल, डॉ. ललित तिवारी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. नीलू आदि मौजूद रहे।