फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Professors of the vacancies will be filled soon

प्राध्यापकों के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे

Sun, 28 Jun 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 28 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

किसी भी महाविद्यालय में प्राध्यापक के अभाव में शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन


उच्चशिक्षा एवं वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में महाविद्यालय खुलने के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश सभी महाविद्यालयों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


उच्चशिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विश्वविद्यालय के एकेडमिक कलेंडर के मुताबिक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ शिक्षण कार्य शुरू हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उच्चशिक्षा मंत्री ने कहा कि महाविद्यालयों में प्राध्यापकों के पदों पर नयी नियुक्तियों का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा ताकि किसी भी प्राध्यापक के अभाव में महाविद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

उन्होंने बताया कि मानक के अनुरूप किसी भी महाविद्यालय में प्रात:कालीन कक्षाओं में ही दाखिले हों तथा सांध्यकालीन कक्षाओं की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए कक्षों का निर्माण एवं अन्य संसाधनों को पूर्ण करने की प्रक्रिया चल रही है।


एमबीपीजी कालेज में आवश्यक प्राध्यापकों के पदों की स्वीकृति की प्रक्रिया एवं अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। निदेशालय स्तर पर महाविद्यालयों की समीक्षा का कार्य चल रहा है ताकि दाखिले से संबंधित दिक्कतों को दूर किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed