फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Procession taken out on Ambedkar Jayanti in Nainital

Nainital News: नैनीताल में आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Ambedkar Jayanti in Nainital
नैनीताल/रामनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती नैनीताल जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा के साथ गोष्ठियों में बाबा साहेब के योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

शिल्पकार सभा की ओर से मल्लीताल से तल्लीताल दर्शनघर पार्क तक शोभायात्रा निकाली गई जहां आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शिल्पकार सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या सहित अन्य वक्ताओं ने आंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, संजय कुमार संजू, सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र, महामंत्री राजेश लाल, महेश चंद्र आदि रहे। यूथ कांग्रेस की नगर इकाई ने पार्टी कार्यालय में गोष्ठी की। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष नारायण सिंह जंतवाल ने आंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पी बताया। ज्योलीकोट में बहुजन एकता मंच ने जयंती मनाई। इस दौरान छात्राओं ने आंबेडकर के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय इंटर कॉलेज चोरगलिया में भी जयंती मनाई गई। यहां छात्र-छात्राओं ने समानता की शपथ ली। बेतालघाट ब्लॉक के व्यासी और खैरना में जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने बाबा साहेब के योगदान पर चर्चा की। लालकुआं में आंबेडकर जन विकास समिति के कार्यक्रम में विधायक मोहन बिष्ट की पत्नी चंद्रिका बिष्ट ने आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कालाढूंगी में भी आंबेडकर जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रामनगर के आमडंडा खत्ता प्राइमरी स्कूल परिसर में सामाजिक संगठनों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी आदि मौजूद थे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में बम्बाघेर में डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। ग्राम लेटी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने मेहनत व संघर्ष से मुकाम हासिल करते हुए देश को संविधान दिया। कृषि मंडी समिति में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed