{"_id":"6830b647501f441b95036706","slug":"problems-of-road-water-and-electricity-prevailed-in-the-multipurpose-camp-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-107335-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बहुउद्देशीय शिविर में सड़क, पानी, बिजली की समस्याएं छाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बहुउद्देशीय शिविर में सड़क, पानी, बिजली की समस्याएं छाईं
विज्ञापन
रामनगर। जस्सागांजा के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सड़क, पानी, बिजली के अलावा जन्म-मृत्यु, आय, स्थायी सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने के मामले छाए रहे। जिलाधिकारी ने समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीण ने खनन वाहनों से निजात दिलाने की मांग उठाई। डीएम वंदना सिंह ने शिविर में आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुछ का समाधान मौके पर मौजूद अधिकारियों से करवाया। अन्य समस्याओं के समाधान जल्द करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या हल करने के निर्देश दिए। शिविर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ प्रमुख महेश भारद्वाज, डीएफओ दिगंथ नायक आदि रहे। संवाद
खंड शिक्षा अधिकारी को लगाई फटकार
शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतों को डीएम ने गंभीरता से लिया। इस दौरान बीईओ के खिलाफ शिकायत आई कि वे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। डीएम ने कहा कि रामनगर के खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद के कार्याें की जांच मुख्य शिक्षा अधिकारी करेंगे। वहीं मानसून सत्र को लेकर सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फोटो संख्या 04 - राइका जस्सागांजा में बहुउद्देशीय शिविर में जन समस्या सुनती डीएम वंदना सिंह।