{"_id":"688fb1151677e27ff6067987","slug":"priyanshu-kalpit-and-bhumika-won-in-table-tennis-haldwani-news-c-337-1-ha11015-124231-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टेबल टेनिस में जीते प्रियांशु, कल्पित और भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टेबल टेनिस में जीते प्रियांशु, कल्पित और भूमिका
विज्ञापन
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम में आयोजित टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कल्पित चौसाली, प्रियांशु जोशी और भूमिका सूंठा ने जीत दर्ज की है। इसी के साथ दो दिवसीय स्पर्धा का समापन हो गया। अंडर 17 वर्ग के मैच शनिवार को हुए थे।
अंडर 19 बालक वर्ग में प्रियांशु जोशी प्रथम स्थान पर रहे। हिमांशु नयाल, भाष्कर और तनुज जोशी ने क्रमश: दूसरा, तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में दिव्या जोशी, गरिमा, भूमिका सूंठा और ज्योतिका परगाई पहले चार स्थानों पर रहीं। कल्पित चौसाली ने चेतन पंत को हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया। हिमांशु पलड़िया ने कांस्य पदक अर्जित किया। महिला वर्ग में भूमिका सूंठा ने गरिमा बिष्ट को हराया।
विजेता खिलाड़ी 22 अगस्त को हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अंडर 17 में सुमित गड़िया, हिमांशु, तनुज, भाष्कर और बालिका वर्ग में दिव्या, मानवी, भूमिका और गरिमा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहां प्रधान आयकर आयुक्त नरेंद्र जंगपांगी, जिला एसोसिएशन टेबल टेनिस के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डीके कांडपाल, संदीप गुप्ता, योगेश पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।