{"_id":"6aee1832926f773822050bcb","slug":"priyanka-reema-and-vinod-emerged-as-the-top-performers-nainital-news-c-337-1-ha11020-138623-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रियंका, रीमा, विनोद रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रियंका, रीमा, विनोद रहे अव्वल
Fri, 06 Nov 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो से छह नवंबर तक आयोजित कार्यक्रमों के चतुर्थ चरण का समापन शुक्रवार को हुआ। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के संरक्षण में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में क्विज, सामान्य ज्ञान, रंगोली, निबंध और गायन प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें कुल 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज में प्रियंका भट्ट व सोनी जोशी प्रथम, संदीप तोमर द्वितीय, अशुगीत मुकुल तृतीय, सामान्य ज्ञान में रीमा प्रथम, हंशिका शाह द्वितीय, रोशन कुमार तृतीय, रंगोली में प्रियंका भट्ट प्रथम, लक्षिता देउपा व सरिता द्वितीय, रेनु भट्ट तृतीय रहीं। ज्योति नौला, रुचि डालाकोटी, तनु, कविता व सीमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध में प्रियंका भट्ट प्रथम, ज्योति नौला द्वितीय, सागर उप्रेती तृतीय, गायन में विनोद बिष्ट प्रथम, महेश द्वितीय, संदीप सिंह सोढी तृतीय रहे।
वहां कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विद्याशाखा की निदेशक प्रो. रेनू प्रकाश, सीाईक्यूए निदेशक प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे, निदेशक अकादमिक प्रो. पीडी पंत आदि थे।
स्थापना दिवस पर बुद्ध पार्क में होगा कार्यक्रम
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की बैठक में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान तय किया गया कि नौ नवंबर को बुद्ध पार्क में स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मंच के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि स्थापना दिवस पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद किया जाएगा। बैठक में हेम पाठक, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, भुवन चंद्र, ज्योत्सना पांडे आदि मौजूद रहे।