फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Priyanka reached Corbett Park

महिला मित्र संग प्रियंका पहुंचीं कार्बेट पार्क

Thu, 30 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Thu, 30 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी (वाड्रा) अपनी महिला मित्र के साथ कार्बेट पार्क भ्रमण पर पहुंच गई हैं। प्रियंका इस बार अपने परिजनों के बजाय एक महिला मित्र के साथ कार्बेट पार्क की नैसर्गिक सुंदरता एवं वन्य जीवों के स्वच्छंद विचरण का आनंद उठाएंगी। बुधवार सुबह उन्होंने ढिकाला जोन में जिप्सी सफारी का लुत्फ उठाया, हालांकि इस दौरान उन्हें बाघ के दर्शन नहीं हो पाए।

विज्ञापन


अत्यंत गोपनीय कार्यक्रम के तहत प्रियंका दिल्ली से ट्रेन के एसी कोच में एसपीजी के सुरक्षा घेरे में सुबह 4:40 बजे रामनगर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से निजी वाहन द्वारा उन्हें गर्जिया रेस्ट हाउस ले जाया गया। गर्जिया रेस्ट हाउस में अवैतनिक वन्यजीव प्रतिपालक एवं गांधी परिवार के करीबी कुंवर ब्रजेंद्र सिंह ने प्रियंका की अगवानी की। बाद में प्रियंका धनगढ़ी गेट से कार्बेट पार्क को रवाना हो गई, जहां उन्होंने सुबह छह बजे वीवीआईपी माने जाने वाले खिनानौली गेस्ट हाउस में प्रवास किया।
विज्ञापन


बता दें कि कार्बेट पार्क की प्राकृतिक सुंदरता एवं वन्य जीवों की विविधता शुरू से ही प्रियंका को आकर्षित करती रही है। यही वजह है कि प्रियंका साल में एक-दो बार अपने परिजनों के साथ कार्बेट पार्क आती रही हैं। यह पहला मौका है जब प्रियंका परिजनों के बजाय एक महिला मित्र के साथ कार्बेट पार्क पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed