फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Privatization will also harm account holders

निजीकरण से खाताधारकों को भी होगा नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Privatization will also harm account holders
बैंकों का निजीकरण किए जाने के विरोध में एसबीआई की मुख्य ब्रांच के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी करत? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मी मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। वक्ताओं ने कहा कि बैंकों के निजीकरण से खाताधारकों को भी नुकसान होगा। बैंककर्मियों ने मुखानी से कालूसिद्ध बाबा मंदिर तक और एसबीआई की मुख्य शाखा से बुद्ध पार्क तक रैली निकाली। रैली में कैनरा बैंक कर्मियों के परिजन भी शामिल हुए। दो दिन की हड़ताल से बैंक का 450 करोड़ रुपये का काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को रामपुर रोड पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर बैंक कर्मी एकत्र हुए और सरकार के निजीकरण के निर्णय का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार बैंक और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर उन्हें पूंजीपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है। बैंकों की हड़ताल को एलआईसी, जीआईसी, किसान संघर्ष समिति और रेलवे की यूनियनों ने पूरा समर्थन दिया है। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण होने पर ग्रामीण शाखाएं बंद हो जाएंगी। सार्वजनिक बचत के लिए अधिक जोखिम, लघु बचत योजनाओं पर ब्याज कम हो जाएगा। कृषि ऋणों में कमी के साथ ही छोटे और सीमांत किसान कृषि कार्य से बेदखल हो जाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण लेने में कठिनाई होगी। ग्राहकों के लिए सेवा शुल्क अधिक हो जाएगा। दूसरी ओर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही लोगों को निजीकरण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। यहां गौरव गोयल, योगेश पंत, रूपाली, मोहिनी बर्गली, अमन वर्मा, पंकज पांडे, जेसी पढ़ालनी, रोहित वर्मा, अर्चित वर्मा, चतुर सिंह आदि थे। लीड बैंक प्रबंधक एमएस जंगपांगी ने बताया कि हड़ताल के कारण जिले में दो दिन के भीतर 450 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed