फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Private bus stations will shift from the city

शहर से शिफ्ट होंगे प्राईवेट बस अड्डे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Private bus stations will shift from the city
रामनगर में एसडीएम ऑफिस में बैठक लेते एसडीएम विजयनाथ शुक्ल। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए प्रशासन ने निजी बस अड्डों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। वहीं बाजार में भी अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने अपने कार्यालय में जेएमयू, केएमयू, व्यापार मंडल, जिप्सी एसोसिएशन समेत आरटीओ, पुलिस, नगर पालिका की संयुक्त बैठक बुलाई। एसडीएम ने बताया कि मुरादाबाद-काशीपुर बस अड्डे को भवानीगंज तिराहे या शिवपुरलाल चुंगी पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा पहाड़ को जाने वाली बसों को लोनिवि कार्यालय के पास शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा टेपों स्टैंड को भी शहर से बाहर किया जाएगा, ताकि शहर के अंदर जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। बताया कि बाजारों में लोहे का सामान डालने वालों पर भी कार्यवाई होगी। बैठक में एआरटीओ विमल पांडेय, पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed