फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prime Minister will inaugurate thousands of crores of schemes

प्रधानमंत्री हजारों-करोड़ों की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate thousands of crores of schemes
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 दिसंबर को होने वाली जनसभा को लेकर लोगों में उत्साह है। प्रधानमंत्री यहां हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को एमबी इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब एक लाख करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। अभी देहरादून में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। हजारों करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है। जमरानी बांध को लेकर सैद्धांतिक सहमति पहले ही बन चुकी है। इस मामले में नाबार्ड के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए पहले नैरो गेज पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री से अनुरोध करने पर ब्रॉडगेज के लिए 29 करोड़ की धनराशि जारी हुई है।
विज्ञापन

कांग्रेस में कई गिरोह सक्रिय: धामी
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सोशल मीडिया पर पोस्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति बताया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में कई तरह के गिरोह सक्रिय है। इसमें हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव गुट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एमबी इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि कांग्रेसी खुद तय नहीं कर पा रहे कि उनका नेता कौन है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास के लिए तत्पर है। विरोधियों का काम है विरोध करना है लेकिन वह एक-एक क्षण उत्तराखंड को देने के लिए तत्पर है।
सीडीओ ने दिया प्रजेंटेशन, मुख्य सचिव करेंगे निर्णय
हल्द्वानी। सीडीओ संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रधानमंत्री की जनसभा की व्यवस्था के बारे में प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि मंच का क्षेत्रफल कितना होगा। सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री का सेफ हाउस, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की बैठने की व्यवस्था क्या होगी। भीड़ बढ़ने पर आम जनता को देखने के लिए जगह जगह एलईडी लगाई जा रही है। इस मामले में मुख्यसचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक होगी। बैठक में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी शामिल होंगे। मैदान छोटा होने के कारण दीवार तोड़ने, ट्रांसफार्मर और जियो का टावर हटाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

लोगों को लाने के लिए एक हजार युवा लगेंगे
हल्द्वानी। भाजपा नेता शंकर कोरंगा ने बताया कि रैली में भीड़ को लाने के लिए पार्टी के करीब एक हजार युवा कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। इस मामले में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट से चर्चा की है। युवा लोगों को लाने के साथ ही घर पहुंचाने का काम भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed