फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prime Minister Indira Gandhi in 2016 will house the poor

2016 में इंदिरा के गरीब रहेंगे पीएम के घर

Wed, 06 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Wed, 06 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

 गरीबों को छत देने के लिए सरकार द्वारा चलाई गयी इंदिरा आवास योजना पर अब मोदी सरकार ने कब्जा जमा लिया है। ग्राम्य विकास उत्तराखंड के शासनादेशानुसार वर्ष 2016 से योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से जानी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी को वर्ष 2011 के सर्वे के आधार पर लाभार्थियों का चयन कर सूची प्रस्तावित करने के निर्देश दिये गये हैं।

विज्ञापन

देश की गरीब जनता को इंदिरा आवास योजना का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2011 में गांवों का सामाजिक व आर्थिक सर्वेक्षण कराया गया था। संयुक्त सचिव ग्रामीण आवास द्वारा 22 दिसंबर 2015 को जारी किये गये पत्रांक संख्या 606 के अनुसार सभी मुख्य विकास अधिकारियों को विकासखंड स्तर पर ग्राम पंचायत वार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य की अलग-अलग सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं। आवास के लिए 25 वर्ग फीट भूमि का मानक निर्धारित किया गया है।  बालिग अविवाहित अकेले रहने वाली कन्या, सेना, अर्द्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के शहीद की विधवाओं, कैंसर, कुष्ठ रोग व एचआईवी से पीड़ित लोग योजना के लिए पात्र होंगे। उन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जिनके पास ढाई एकड़ की भूमि, पचास हजार रुपये की लिमिट का किसान क्रेडिट कार्ड, लैंड लाइन फोन, फ्रिज आदि होगा। 20 जनवरी तक सभी विकास खंडों को ग्राम पंचायत वार पात्रों की सूची प्रस्तावित करने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed