फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Primary teachers roared demanding restoration of old pension

Nainital News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गरजे प्राथमिक शिक्षक

Sat, 11 Jul 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Primary teachers roared demanding restoration of old pension
हल्द्वानी/भीमताल/रामनगर /कोटाबाग। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की हल्द्वानी शाखा के बैनर तले शुक्रवार को विभिन्न मांगों के लिए शिक्षकों ने बीआरसी धौलाखेड़ा में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। इसके लिए अधिनियम में पुख्ता संशोधन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः बहाल करने की भी पुरजोर मांग की। इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक शाखा हल्द्वानी के अध्यक्ष मदन सिंह बर्तवाल ने किया। ज्ञापन चेतना बोरा के माध्यम से अधिकारियों को सौंपा गया। वहां संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, डिगर सिंह पडियार, पूरन नयाल, अमित जोशी, महेश कपिल, विजय कपिल, महिपाल राणा, कोषाध्यक्ष सुमन बिष्ट, महामंत्री अनुपमा बमेठा, हीरा सिंह टोलिया, चंदन सिंह कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भीमताल के मेहरागांव में उप शिक्षाधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान जिला मंत्री बंशीधर कांडपाल, हरीश पाठक, जगमोहन पडियार, जीवंती गोस्वामी, संतोष जोशी, जया अधिकारी, राकेश जोशी, रेखा रौतेला, मदन सिंह, मीरा सिंह, दिनेश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर में घास मंडी प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गोपाल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। यहां जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, दिनेश मनराल, मनीता कटारिया, संजय कुमार, सौरभ कुमार, प्रकाश फुलेरिया, नवेंदु जोशी, ममता पांडे, प्रीति पंत, अंकित जोशी, कैलाश सुयाल, माधवी रावत, बसंत वर्मा आदि मौजूद रहे।
कोटाबाग में शिक्षक संघ शाखा की ओर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। यहां प्रेम कांडपाल, पूरन पंत, दीप चंद्र पांडेय, नवीन चंद्र, ममता वर्मा, शंकर बिष्ट आदि थे।


बेतालघाट में भी शिक्षकों ने दिया धरना
गरमपानी। टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग पर बेतालघाट प्रथम ब्लॉक मुख्यालय पर भी प्राथमिक शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। वहां ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी, राजकुमार, गणेश दत्त गरजोला, महेंद्र सिंह भाकुनी, भुवन चंद्र पंत, नंदलाल प्रजापति, विजय वर्मा, आशा आगरी, सिद्धार्थ बधानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article