{"_id":"5d3caf8e8ebc3e6c935cf5a7","slug":"primary-schools-will-change-with-conversion-bhimtal-news-hld350636981","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रूपांतरण’ से बदलेगा प्राथमिक विद्यालयों का रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रूपांतरण’ से बदलेगा प्राथमिक विद्यालयों का रूप
विज्ञापन
भीमताल में शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ विनीत कुमार। अमर उजाला
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। जिले के प्राथमिक विद्यालयों का रूप ‘रूपांतरण’ के माध्यम से बदला जाएगा। यहां बच्चों के लिए डायनिंग टेबल लगाने के साथ ही पढ़ाई के लिए एलईडी भी लगाई जाएगी। साथ ही इन प्राथमिक विद्यालयों में नर्सरी, यूकेजी और एलकेजी की कक्षाएं भी चलेंगी।
शिक्षा विभाग ने ‘रूपांतरण’ के तहत जिले के प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इस बाबत सीडीओ विनीत कुमार ने शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला योजना की 33 लाख की राशि से हर विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाने के निर्देश दिए। कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा, नैतिक जिम्मेदारी के साथ बेहतर एक्टिविटी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रूपांतरण योजना के तहत जिले के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए डायनिंग टेबल लगाई जाएगी, इसमें बच्चे मध्यान्ह भोजन करेंगे।
बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल में एलईडी लगाई जाएगी। इसके अलावा फर्नीचर में बैठने के साथ योग, खेलकूद, हाईटेक शौचालय और बेहतर लाइब्रेरी की सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने डीईओ केके गुप्ता, सीईओ माध्यमिक हीरालाल गौतम और बीईओ प्राथमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि इस दिशा पर जल्द काम शुरू किया जा सके। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी मान सिंह, भीमताल उप शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी, ओखलकांडा उप शिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता आदि थे।