{"_id":"69d02e9eb1c6d2833b038b9f","slug":"presented-the-ugliness-and-gruesome-nature-of-war-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124420-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युद्ध की कुरूपता और वीभत्स स्वरूप को किया प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युद्ध की कुरूपता और वीभत्स स्वरूप को किया प्रस्तुत
Sat, 04 Apr 2026 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के रंगकर्मियों ने शुक्रवार को हिंदी रंगमंच दिवस के मौके पर राम सेवक सभा भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया। यहां रंगकर्मी एचएस राणा ने अपने नए नाटक अंतिम युद्ध के बारे में जानकारी दी। प्रयोगांक संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राणा ने नाटक के माध्यम से युद्ध की कुरूपता और उसके वीभत्स स्वरूप को प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि यह नाटक वर्ष 1978 में लिखे गए उनके नाटक चौराहे का मसीहा का ही विस्तारित रूप है। चौराहे का मसीहा का मंचन अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में हुआ था जिसमें सिने अभिनेता निर्मल पांडे और उनके भाई मिथिलेश पांडे ने अभिनय किया था।
अंतिम युद्ध शासकों की सत्ता लोलुपता और बेकसूर जनता के संहार से उपजे दर्द को दर्शाता है। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी रंगमंच दिवस प्रतिवर्ष तीन अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन 1868 में वाराणसी में शीतला प्रसाद त्रिपाठी के पहले हिंदी नाटक जानकी मंगल का मंचन हुआ था। यह दिन भारतेंदु हरिश्चंद्र के योगदान को भी याद करने का अवसर है। यहां मिथिलेश पांडे, डीके शर्मा, मुकेश धस्माना, मनोज साह, मदन मेहरा, राजेश आर्या, उमेश कांडपाल आदि मौजूद थे।