फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparations underway to renovate Durga Sah Library

Nainital News: दुर्गा साह पुस्तकालय का कायाकल्प करने की तैयारी

Sat, 25 Oct 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to renovate Durga Sah Library
नैनीताल। नगरपालिका की कवायद अगर रंग लाई तो शीघ्र ही पालिका का पुस्तकालय बेहतर स्वरूप में नजर आएगा। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल की पहल पर दिल्ली से आए राजेश्वर सुशील दयाल चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी ब्रिगेडियर (से.नि.) सरताज दयाल ने दुर्गा साह नगर पालिका पुस्तकालय का निरीक्षण किया। कहा कि संस्था के अन्य प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद इसे दुरूस्त करने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन


नगर में स्थित पुस्तकालय हेरिटेज भवनों में से एक है। बीते वर्षों में एडीबी की ओर से लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च कर इसका जीर्णोद्धार किया गया। हालांकि लकड़ी बारिश के पानी आदि के लिए अनुकूल न होने के कारण यह कई स्थलों से क्षतिग्रस्त हो गई है। अमर उजाला ने इसे लेकर समाचार प्रकाशित किया था जिसका हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया।
विज्ञापन

इधर पालिकाध्यक्ष की पहल के क्रम पर शुक्रवार को राजेश्वर सुशील दयाल चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी ब्रिगेडियर (से.नि.) सरताज दयाल दिल्ली से नैनीताल पहुंचे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष के साथ पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यदि नाव में प्रयुक्त होने वाली तुन की लकड़ी का इस्तेमाल हो तो भवन सुरक्षित हो सकता है। अन्यथा चारों ओर से लकड़ी से बने भवन की बारिश आदि से सुरक्षा चुनौती है। उन्होंने कहा कि अगर संस्था के सहयोगियों ने हामी भरी तो शीघ्र पालिका पुस्तकालय का स्वरूप बेहतर होगा। निरीक्षण के दौरान ईओ रोहिताश शर्मा, शिवराज नेगी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed