{"_id":"61366e458ebc3e2137073937","slug":"preparations-to-take-photos-of-pm-and-cm-from-annotsav-to-door-to-door-haldwani-news-hld437056449","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नोत्सव से पीएम और सीएम की फोटो घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नोत्सव से पीएम और सीएम की फोटो घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी
विज्ञापन
हरीश पांडे
हल्द्वानी। चुनाव को देखते हुए सरकार की ओर से मुफ्त और सस्ता राशन देने की तैयारी है। अक्तूबर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो लगे राशन के बैग बांटने की तैयारी की जा रही है। शासन ने जिलों के सभी जिलाधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारियों को पत्र भेजा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, अंत्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों और सस्ता गल्ला विक्रेताओं की सूची मांगी है।
चुनाव वाले राज्यों में भाजपा सरकारें लोकलुभावन योजनाएं ला रही हैं। राज्य सरकार अक्तूबर के पहले सप्ताह में अन्नोत्सव योजना लाने वाली है। इस योजना के तहत अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्ड धारकों को मुफ्त और सस्ता अनाज दिया जाएगा। फिलहाल यह योजना अक्तूबर महीने के लिए ही होगी। इस योजना के तहत सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों से प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के फोटो वाले बैग में अनाज दिया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लोगो भी लगा होगा। प्रधानमंत्री लाभार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद भी करेंगे।
पूर्ति विभाग जिले की सस्ता गल्ला दुकानों और राशन कार्ड धारकों के यूनिटों की सूची तैयार करने में जुट गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त भूपाल सिंह मनराल की ओर से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
योजना में यह मिलेगा
-तीन किलोग्राम चावल, दो किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट मिलेगा राशन
-दो किलोग्राम गेहूं दो रुपये और तीन किलोग्राम चावल तीन रुपये प्रति किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से मिलेगा
अक्तूबर में सरकार अन्नोत्सव मनाने जा रही है। इस योजना के तहत मुफ्त और सस्ता राशन दिया जाना है। बैग में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लोगो लगा होगा।
-मनोज कुमार वर्मन, डीएसओ