{"_id":"5e46f1cb8ebc3ee58a50435f","slug":"preparations-to-surround-cameras-in-sensitive-places-haldwani-news-hld373621246","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा चौकी पुल सहित तीन स्थानों पर लगे 12 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा चौकी पुल सहित तीन स्थानों पर लगे 12 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले के संवेदनशील स्थानों को सीसीटीवी लगाने की तैयारी है। पुलिस ने टांडा चौकी, गौला पुल और मंडी क्षेत्र में उच्च क्षमता के 12 कैमरे बृहस्पतिवार को लगाए गए। 20 अन्य कैमरे दस दिनों के अंदर लगा दिए जाएंगे।
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने जिले के संवेदनशील स्थानों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की योजना तैयार की है ताकि कोई अपराधी अपराध करने के बाद बच न सके। कैमरों का कमाल था कि कालाढूंगी में दिल्ली के व्यक्ति ने महिला की हत्या कर लाश फेंक दी थी। कैमरों की मदद से पुलिस ने हत्या के आरोपियों को दबोच लिया। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने पीडब्लूडी के तकनीकी अधिकारियों के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विकास प्राधिकरण से मिले धन से पीडब्लूडी के इंजीनियर चिन्हित स्थानों पर 12 कैमरे एक दिन पहले लगाया। गडप्पू बैरियर सहित अन्य स्थानों पर 20 कैमरे 25 फरवरी तक लगा दिए जाएंगे। उच्च क्षमता के इन कैमरों की खासियत यह है कि वे चलती गाड़ियों का नंबर का फोटो कैद कर सकते हैं।