{"_id":"6845edb201578d2cd4001d61","slug":"preparations-to-strengthen-security-with-cctv-beyond-ranibagh-haldwani-news-c-8-1-hld1044-578240-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रानीबाग से आगे सीसीटीवी से सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रानीबाग से आगे सीसीटीवी से सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। सीसीटीवी से शहर की सुरक्षा मजबूत की जा रही है। फिलहाल 200 कैमरों से पुलिस शहर की गतिविधि पर नजर रखती है। इसी कड़ी में अब रानीबाग से कैंचीधाम तक सीसीटीवी स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। इन दिनों फाइबर लाइन बिछाई जा रही है जिससे कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
देशभर से आने वाले पर्यटक नैनीताल हाईवे से होते ही पर्वतीय मार्गों के लिए जाते हैं। रानीबाग से आगे सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस को तमाम अपराधों और घटनाओं की जांच में चुनौती का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए बीते दिनों रानीबाग से कैंची धाम तक जगह-जगह सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव बनाया गया। इसी क्रम में रानीबाग से कुछ किमी आगे तक फाइबर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि सीसीटीवी लगने के बाद हर गतिविधि पुलिस की नजर में रहेगी। कई बार जाम को बढ़ाने में वाहन चालक दोषी होता है, ऐसे में फुटेज के जरिये संबंधित वाहन का चालान भी किया जा सकेगा।