{"_id":"652a25d1d9145357bf03abe6","slug":"preparations-for-durga-puja-in-nainital-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में दुर्गा पूजा की तैयारी, डीएसए मैदान में होगा डांडिया नाइट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में दुर्गा पूजा की तैयारी, डीएसए मैदान में होगा डांडिया नाइट का आयोजन
Sat, 14 Oct 2023 10:55 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 14 Oct 2023 10:55 AM IST
सार
नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने 67वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी और लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से हैप्पी होम डांडिया नाइट की तैयारियां शुरू हो चुक हैं। 20 अक्तूबर को इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मां दुर्गा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने 67वें दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पालिका की ओर से मंदिर को सजाया जा रहा है और अस्थायी दुकानों के लिए निविदा निकाल दी है। सेवा समिति भवन के भूतल में कलश यात्रा के लिए कलश तैयार किए जा रहे हैं। रचना साह, हेमा नेगी, मंजू बिष्ट, दीप्ति कलश में रंग भरने में जुटी हैं।
विज्ञापन
हैप्पी होम डांडिया नाइट की तैयारियां शुरू
सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी और लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की ओर से हैप्पी होम डांडिया नाइट की तैयारियां शुरू हो चुक हैं। 20 अक्तूबर को डीएसए मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की संयोजक प्रेमा अधिकारी ने बताया कि दो चरण में होने वाली प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागी क्लब के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रायोजक हैप्पी सिंह हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Haldwani News: डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला जारी, बच्चे भी चपेट में आए, ये हैं लक्षण व उपचार
इस मौके पर मीनू बुधलाकोटी, रमा भट्ट, रानी शाह, दीपिका बिनवाल, जीवंती भट्ट, प्रगति जैन, दीपा पांडे, तुसी साह, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी आदि रहे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी रितु डालाकोटी, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, गीता शाह, रेखा पंत, विनीता पांडे आदि को दी है।