फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Number of dengue patients increased in haldwani

Haldwani News: डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला जारी, बच्चे भी चपेट में आए, ये हैं लक्षण व उपचार

Sat, 14 Oct 2023 09:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 14 Oct 2023 09:53 AM IST
सार

डेंगू का खतरा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। शुक्रवार को जिले में 12 नए मरीज मिले। डॉक्टरों का मानना है कि बदलते मौसम के साथ डेंगू से बचाव के लिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। 

विज्ञापन
Number of dengue patients increased in haldwani
डेंगू ने बरपाया कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले में 12 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 135 मरीजों का इलाज चल रहा है, इसमें 19 एलाइजा पॉजिटिव और बाकी संदिग्ध मरीज हैं। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन


डेंगू का खतरा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। शुक्रवार को भी जिले में कई नए मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों का मानना है कि बदलते मौसम के साथ डेंगू से बचाव के लिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। अकेले सुशीला तिवारी अस्पताल में हर रोज 8 से 10 डेंगू पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। 
विज्ञापन


एसटीएच की बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि डेंगू और डेंगू के संदिग्ध मरीज बढ़े हैं। कुछ एलाइजा पॉजिटिव और कुछ कार्ड टेस्ट के संदिग्ध डेंगू मरीज बच्चे भी भर्ती हैं। डेंगू के लक्षणों को पहचानते हुए तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बच्चों में इस बीमारी का असर तेजी से होता है। प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं। आमतौर पर डेंगू के लक्षण दो से सात दिन रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. ऋतु ने बताया कि इस बीच पानी खूब पीएं। 10 किलो वजन तक के बच्चे को चार ग्लास, 20 किलो वजन तक छह ग्लास पानी प्रतिदिन पीना चाहिए। हर चार-पांच घंटे में पानी पीना चाहिए। बच्चों को मच्छरदानी में सुलाना चाहिए। डेंगू के मरीज को भी अलग रखना चाहिए।

डेंगू के लक्षण

  • बच्चों के हाथ-पांव और सिर में दर्द
  • सुस्त होना
  • उल्टी आना
  • बुखार आना
  • चिड़चिड़ापन


ये सावधानियां बरतें

  • बुखार आने पर डॉक्टर से परामर्श लें
  • बच्चे को स्कूल न भेजें
  • बुखार कम करने के लिए हल्की दवाएं लें
  • हल्का खाना लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed