Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparations for assembly elections intensify; 56 nodal officers and 108 assistant nodal officers deployed in Nainital

Nainital News: विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, नैनीताल में 56 नोडल और 108 सहायक नोडल अधिकारी तैनात

Fri, 06 Nov 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 06 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations for assembly elections intensify; 56 nodal officers and 108 assistant nodal officers deployed in Nainital
नैनीताल। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में 56 नोडल और 108 सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी 38 व्यवस्थाओं और कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश किए हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों के क्रम में की गई नियुक्तियों के तहत मतदान कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण, ईवीएम-वीवीपैट प्रबंधन, परिवहन, सुरक्षा, मतदाता जागरूकता और निर्वाचन व्यय की निगरानी समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। आदेश के अनुसार मतदान कार्मिक प्रबंधन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशिक्षण प्रबंधन की जिम्मेदारी परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास को सौंपी गई है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की निगरानी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व करेंगे। परिवहन प्रबंधन के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन और जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन



ईवीएम प्रबंधन एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई भीमताल को दी गई है, जबकि निर्वाचन व्यय निगरानी के लिए मुख्य कोषाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतपत्र एवं डाक मतपत्र प्रबंधन के लिए नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईटीपीबीएस के प्राप्ति, वितरण और प्रेषण का दायित्व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और सिंचाई विभाग के एई विशाल प्रसाद को दिया गया है। कंप्यूटराइजेशन, मोबाइल एप और आईटी एप्लीकेशन की जिम्मेदारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को दी गई है। मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी और निदेशक उच्च शिक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed