फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation to increase the road from Mangalpadav to OK Hotel by 24 meters.

Nainital News: मंगलपड़ाव से ओके होटल तक सड़क 24 मीटर करने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Preparation to increase the road from Mangalpadav to OK Hotel by 24 meters.
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव से ओके होटल तक सड़क को चौड़ा करने की तैयारी है। यहां सड़क के मध्यभाग से दोनों ओर 12-12 मीटर चौड़ा करने की तैयारी है। इसे लेकर रविवार को नगर निगम की टीम ने नपाई की। निगम की सात दुकानें इस अतिक्रमण की जद में आ रही हैं। मंगलवार से लोनिवि, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम इसकी नपाई करेगी और अतिक्रमण को चिह्नित करेगी। इसके बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने अंबेडकर पार्क मंगलपड़ाव से लेकर कालाढूंगी चौराहे तक नपाई की। नगर निगम के कर अधीक्षक महेश पाठक ने बताया कि सात दुकानें उनकी 12 मीटर के भीतर आ रही हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि रविवार को उनकी टीम ने अपनी दुकानों की नपाई की। सड़क के मध्यभाग से दोनों ओर 12-12 मीटर सड़क चौड़ी की जाएगी। इसके 10-10 मीटर ब्लैक टॉप, दोनों ओर दो-दो मीटर में नाली और फुटपाथ बनाया जाएगा। मंगलवार से संयुक्त टीम नपाई करेगी और अतिक्रमणकारियों को नोटिस देगी। अतिक्रमणकारियों से भूमि के कागज मांगे जाएंगे। जिनके पास वैध कागज होंगे उन्हें मुआवजा दिया जाएगा जिनके पास वैध कागज नहीं होंगे। उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। कहा कि सड़क चौड़ी होने के बाद जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। कहा कि इसके बाद सिंधी चौराहे से सरगम सिनेमा तक सड़क चौड़ीकरण पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed