फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation to collect rent from QR code

क्यूआर कोड से किराया वसूलने की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Preparation to collect rent from QR code
हल्द्वानी। सब कुछ सही रहा तो नगर निगम के किराएदारों को दुकान का किराया जमा करने के लिए नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। नगर निगम अपनी दुकानों के किराएदारों को क्यूआर कोड देने पर विचार कर रहा है। इसके बाद किराएदार क्यूआर कोड के माध्यम से घर बैठे दुकान का किराया जमा कर सकेगा।
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में मिल रहीं अनियमितताओं को देखते हुए नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का किराया भी क्यूआर कोड से जमा करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के पास अपनी 1193 दुकानें हैं। अभी इन दुकानों का किराया जमा करने के लिए दुकानदारों को निगम कार्यालय आना पड़ता है। शहरवासियों से लगातार शिकायत मिल रही है कि चालक-परिचालक पूरा पैसा तो वसूल करते हैं लेकिन रसीद नहीं काटते और निगम के खाते में पूरा पैसा जमा नहीं करते हैं। इससे निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अभी नगर निगम के पुराने क्षेत्र से मात्र 40 फीसदी ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का चार्ज वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी को देखते हुए नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ऑनलाइन करने पर विचार कर रहा है। नगर निगम इसके लिए आईडीबीआई बैंक से अनुबंध करेगा। आईडीबीआई बैंक सभी यूजर को क्यूआर कोड देगा। इस कोड से यूजर सीधे यूजर चार्ज और दुकान किराया जमा कर पाएंगे।

कोट
क्यूृआर कोड के लिए आईडीबीआई बैंक से बात चल रही है। इसके लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जाएगा। क्यूआर कोड मिलने के बाद सभी यूजर इसे स्कैन कर घर बैठे पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि से दुकानों का किराया जमा कर सकेंगे। दुकानों का किराया जमा होने पर नगर निगम के सॉफ्टवेयर में यह अपडेट हो जाएगा। - पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed