फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation of DNA, Narco and Ballistic Tests in Uttarakhand

उत्तराखंड में ही डीएनए, नार्को और बैलेस्टिक टेस्ट की तैयारी

Wed, 03 May 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Wed, 03 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Preparation of DNA, Narco and Ballistic Tests in Uttarakhand
किडनैपिंग

किच्छा बाईपास बधईपुरा स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला को अत्याधुनिक  तकनीकी से लैस करने की तैयारी चल रही है, ताकि प्रदेश के पुलिसकर्मियों को दूसरे राज्यों का मोहताज न होना पड़े। प्रयोगशाला में डीएनए, नार्को और बैलेस्टिक टेस्ट का विभाग खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन विभागों के सहारे प्रदेश की यह नंबर वन प्रयोगशाला बन जाएगी। बधईपुरा स्थित प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक दयाल शरण ने बताया कि प्रयोगशाला इसी साल 17 जनवरी को शुरू हुई थी। 27 जनवरी से बिसरा और नारकोटिक्स की जांच होने लगी।
विज्ञापन


अब तक 250 जांच रिपोर्ट अदालत में भेजी गई हैं। इनमें देहरादून से 62 नारकोटिक्स और 86 बिसरा की जांच आई थी। प्रयोगशाला में 20 अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में उच्च स्तर की जांच डीएनए, नार्को टेस्ट, लाई डिटेक्टर टेस्ट और बैलेस्टिक टेस्ट का विभाग खोलने के लिए प्रशासन आईजी के माध्यम से शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से मंजूरी मिलने पर बड़ी उपलब्धि मिलेगी। इन जांचों के लिए नए उपकरण भी मंगाए जाएंगे। अभी तक देहरादून में इस प्रकार के जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वर्तमान समय में नारकोटिक्स के तहत चरस, अफीम गांजा की जांच जारी है।

टास्कोलॉजी (विष विभाग) से आत्महत्या और हत्या का खुलासा आसानी से होगा। प्रयोगशाला खुलने से अदालत में सही समय से जांच रिपोर्ट भेजे जाने पर पीड़ित को जल्द न्याय मिलेगा। 


नार्कों में मदद करती है सीसीआई 

उत्तराखंड शासन के अनुरोध पर अभी सीबीआई की विशेष टीम नार्कों टेस्ट, लाई डिटेक्टर टेस्ट में मदद करती है। पिछले साल सीबीआई की टीम ने ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में अपहरण और हत्या के मामलों में मदद की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed