फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation for laying gas pipeline in Ramnagar

Nainital News: रामनगर में गैस पाइपलाइन बिछाने की तैयारी

Thu, 31 Aug 2023 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 31 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Preparation for laying gas pipeline in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में गैस पाइन बिछाने का कार्य नगर निगम से हरी झंडी मिलते ही शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था को कार्य करने से पहले नगर पालिका के खाते में सड़क कटिंग के कार्य के लिए पांच करोड़ पांच लाख रुपये जमा कराने हैं। रुपये जमा होते ही रामनगर में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


साल 2015 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड से गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए नैनीताल जिले का सर्वेक्षण कराया गया था। इसी कड़ी में रामनगर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य करना है। एचपीसीएल ने रामनगर के भौगोलिक क्षेत्र में गैस वितरण के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए गतिविधियां शुरू कर दी हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था एचपीसीएल को परियोजना के तहत नगरपालिका की सीमा के अंतर्गत मोहल्ला पंपापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी, टेड़ा रोड क्षेत्र में 10 किलोमीटर गैस पाइपलाइन डालने के लिए 87 लाख और लखनपुर चुंगी, रानीखेत रोड, कोटद्वार रोड, चोरपानी, पनचक्की, काशीपुर रोड, भवानीगंज चौराहा समेत शहर की आंतरिक सड़कों आदि क्षेत्रों में 40 किमी. गैस पाइपलाइन डालने की एवज में 4 करोड़ 18 लाख की रकम जमा करनी होगी। यह राशि नगर पालिका क्षेत्र में क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की मरम्मत आदि पर खर्च होगी।
विज्ञापन




2014 में पेट्रोलियम मंत्री से की थी मांग

मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी हरीश सती ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में नैनीताल जिले में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए तत्कालीन विधायक अमृता रावत और पेट्रालियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भेजा था। 2015 में इस संबंध में सर्वे कराया गया था। अब जल्द ही कार्यदायी संस्था एचपीसीएल रामनगर में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed