फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pre-board exams for high school and intermediate will begin from 16th

Nainital News: हाईस्कूल और इंटर की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 से

Wed, 15 Jan 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pre-board exams for high school and intermediate will begin from 16th
भीमताल। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन




डीईओ माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से कराई जाएगी। वहीं, शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के प्रथम सप्ताह में कराई जाएगी। उन्होंने सभी बीईओ को प्री बोर्ड परीक्षाओं को सफल तरीके से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि प्री बोर्ड के लिए सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में स्वयं प्रश्नपत्र बनाएंगे और पिछले वर्षों में बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार करेंगे। उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रश्नपत्रों का भी इसमें समावेश करेंगे। बता दें कि जिले में इस बार हाईस्कूल में 9827 परीक्षार्थियों में संस्थागत 9649 व व्यक्तिगत 223 जबकि इंटरमीडिएट में 9409 परीक्षार्थियों में संस्थागत 9001 व व्यक्तिगत 408 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed