{"_id":"62cb18a87c2a8c53fa0e40aa","slug":"prayers-for-peace-sought-in-bargahe-ilahi-haldwani-news-hld4686514110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारगाहे इलाही में मांगी अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारगाहे इलाही में मांगी अमन की दुआ
विज्ञापन
हल्द्वानी ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा करते नमाजी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ईद उल अजहा का त्योहार जिले भर में अकीदत, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। उसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो मंगलवार तक चलेगा।
बीते दो सालों में कोरोना की पाबंदियों की वजह से ईदगाह और मस्जिदों में लोगों ने सीमित तादाद में ही नमाज अदा की थी। इस बार ऐसी पाबंदियां न होने पर ईद की खुशी दोगुनी हो गई। रविवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सुबह से ही जश्न जैसा माहौल रहा। लोगों ने बड़ी तादाद में ईदगाह पहुंचकर सामूहिक नमाज में शिरकत की।
यहां जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मो. आजम कादरी ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने बताया कि कुर्बानी पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है। उन्होंने कुर्बानी की फजीलत और तरीका बयान किया। सभी से सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की। नमाज के बाद मुल्क में अमन व खुशहाली की दुआ की गई।
विज्ञापन
मस्जिद बंजारान में मौलाना अब्दुल बासित ने नमाज पढ़ाई। इनके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।
मस्जिद बिलाली में मौलाना मो. आसिम, मस्जिद सुनहरी में मुफ्ती निजामुद्दीन, मस्जिद कुरेशियान में मौलाना कमर अशरफ, लाल मस्जिद में मौलाना अब्दुल रऊफ, मस्जिद उमर में मौलाना मुकीम कासमी ने नमाज पढ़ाई।
सुन्नी बड़ी मस्जिद इंदिरा नगर में मौलाना अरशद हाशमी, नूरी मस्जिद में मौलाना अयाजुल कादरी, रजा मस्जिद गौजाजाली में मौलाना शाहिद रजा, मस्जिद नमरा उजाला नगर में मौलाना अकरम और ताज मस्जिद में मौलाना मो. फुरकान ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद कुर्बानी की गई।