{"_id":"67be2afe80843800cd0de8a1","slug":"prayagrajs-volvo-is-empty-will-go-only-after-20-seats-are-booked-haldwani-news-c-337-1-hld1039-119401-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रयागराज की वाॅल्वो खाली, 20 सीट बुक होने पर ही जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रयागराज की वाॅल्वो खाली, 20 सीट बुक होने पर ही जाएगी
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी से महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है। महाकुंभ शुरू होने के बाद से रोजाना छह से आठ बसें प्रयागराज जा रही थी लेकिन मंगलवार को दो वाॅल्वो समेत केवल चार बसें ही रूट पर भेजी गईं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि बुधवार से ऑनलाइन बुकिंग वाली दो वाॅल्वो में मात्र दो टिकट ही बुक किए गए हैं। अब वाल्वो में 20 सीट बुक होने के बाद ही इसे प्रयागराज भेजा जाएगा।
जालंधर भेजी बस
प्रयागराज रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन थमने के बाद बंद पड़े रूटों पर बस संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके चलते जयपुर, कानपुर, जालंधर रूट की बस सेवा प्रभावित हो रही थी। हल्द्वानी डिपो इंचार्ज विद्या जोशी ने बताया कि मंगलवार को जालंधर रूट पर बस भेजी गई। बंद पड़ी सेवा चालू होने से इस रूट के यात्रियों को राहत मिली है।