Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prashant Joshi will be the new District Judge of Nainital

High Court: प्रशांत जोशी होंगे नैनीताल के नए जिला जज, कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के हुए तबादले

Tue, 06 Jan 2026 04:11 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 06 Jan 2026 04:11 PM IST
सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादलों और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Prashant Joshi will be the new District Judge of Nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर के आदेश से जारी इस अधिसूचना के अनुसार, शासन में तैनात प्रमुख सचिव (विधि) प्रशांत जोशी को नैनीताल का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


वह हरीश कुमार गोयल का स्थान लेंगे। गोयल के नाम की सिफारिश पौड़ी गढ़वाल के परिवार न्यायालय में प्रमुख न्यायाधीश के रूप में तैनाती के लिए भेजी गई है। राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण देहरादून के अध्यक्ष नितिन शर्मा को उनके मूल विभाग में वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन


उन्हें टिहरी गढ़वाल का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह यहां अमित कुमार सिरोही का स्थान लेंगे। टिहरी के वर्तमान जिला जज अमित कुमार सिरोही को अब राज्य सरकार में प्रमुख सचिव (विधि) सह एलआर के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हाईकोर्ट ने अतिरिक्त प्रभार और नई नियुक्तियों के सुझाव दिए हैं। वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण के अध्यक्ष मलिक मजहर सुल्तान को उनके वर्तमान कार्यों के साथ ही राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण, देहरादून के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की अनुशंसा की गई है।


पौड़ी गढ़वाल के परिवार न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश राहुल गर्ग को हरिद्वार के श्रम न्यायालय में पीठासीन अधिकारी पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता के हस्ताक्षरों से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। इन स्थानांतरणों का पूर्ण क्रियान्वयन राज्य सरकार द्वारा प्रासंगिक प्रतिनियुक्ति और पीस्टिंग अधिसूचनाएं जारी होने के बाद ही प्रभावी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed