{"_id":"6041403c8ebc3ee6487f04eb","slug":"praise-of-ramnam-in-haldwani-from-today-haldwani-news-hld417041796","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में आज से रामनाम का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में आज से रामनाम का गुणगान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हरिशरणम जन की ओर से शुक्रवार से 13 मार्च शनिवार तक संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। रामपुर रोड स्थित क्रिस्टल लॉन में आयोजित रामकथा में कोलकाता से आ रहे कथा व्यास राजन जी महाराज संगीतमय कथा सुनाएंगे। नौ मार्च को रामविवाह के प्रसंग के दौरान नगर में भव्य राम बारात निकाली जाएगी। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली 108 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
क्रिस्टल लॉन में पत्रकार वार्ता में हरिशरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने कहा कि नौ मार्च को नव युवक संघ बरेली रोड की ओर से हिमालय फार्म से तीन बजे कथा स्थल तक भव्य राम बारात निकाली जाएगी। शाम पांच बजे राम बारात का स्वागत होगा। श्रीराम ने राम बारात के दौरान जनकपुरी में पूर्वांचल का भोजन किया था।
राम बारात के दौरान श्रद्धालुओं को पूर्वांचली व्यंजन लिट्टी चोखा, खूरमा मिठाई और दाल भात परोसा जाएगा। इससे पूर्वांचली संस्कृति झलकेगी। कथा के दौरान कोरोना से बचाव के लिए पांच हजार मास्क बांटे जाएंगे। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। यहां बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी के हिसाब से की गई है।