फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prahlad gave a message to the future generation through folk songs: Koshyari

लोकगीतों से भावी पीढ़ी को संदेश दिया प्रह्लाद ने : कोश्यारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Prahlad gave a message to the future generation through folk songs: Koshyari
लालकुआं (नैनीताल)। जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति बिंदुखत्ता का सिल्वर जुबली समारोह पर्वतीय लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया। उन्होंने दिवंगत लोक कलाकार प्रह्लाद मेहरा को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. मेहरा ने पर्वतीय लोक गीतों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को भी गीतों के माध्यम से एक संदेश दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गायक इंदर आर्या, गोविंद दिगारी, ममता आर्या, दक्ष कार्की, पुष्कर महर, नैन नाथ रावल, राकेश खनवाल, सुरेश प्रसाद सुरीला, गणेश मर्तोलिया, प्रकाश रावत, प्रेम पुजारी, मंगल सिंह चौहान, जीवन दानू और नीरज चुफाल सहित अनेक कलाकारों ने सात घंटे से अधिक समय तक शानदार प्रस्तुतियां दीं। समिति के अध्यक्ष कमल मेहरा ने बताया कि जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति की स्थापना वर्ष 1999 में दिवंगत प्रह्लाद मेहरा ने की थी। उन्हीं की स्मृति में इस वर्ष भव्य सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इससे पूर्व मैराथन दौड़, कलश यात्रा, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, छोलिया नृत्य, प्रह्लाद मेहरा की जीवनी पर प्रस्तुति के साथ स्वयं सहायता समूहों ने हिमालयी जड़ी-बूटियां, कुमाऊंनी व्यंजन, पारंपरिक वेशभूषा, हथकरघा-हस्तशिल्प एवं ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, संध्या डालाकोटी, नवीन पपोला, मनोहर सिंह मेहरा, बॉबी संभल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed