फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   practical

एमबी और महिला कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
practical
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय, चतुर्थ, छठे एवं एमएससी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर प्राणी विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से होंगी। डॉ. महेश कुमार के मुताबिक 13 जुलाई को एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर, 15 जुलाई को एमएससी द्वितीय सेमेस्टर, 17, 18, 19 जुलाई को बीएससी छठे सेमेस्टर, 22,23 जुलाई को बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर और 24, 25, 26 जुलाई को बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। रसायन विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. बीके सिंह के मुताबिक बीएससी द्वितीय सेमेस्टर रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से 19 जुलाई तक होंगी। छात्र-छात्राएं अपने बैच के अनुसार निर्धारित समय पर अपने रिकॉर्ड फाइल एवं एसाइनमेंट के साथ विभाग में संपर्क करें। राजकीय महिला महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की बीए, बीएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई है। बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की 15 को एवं चतुर्थ सेमेस्टर की 16 जुलाई को होगी। रसायन विज्ञान विषय की बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर एवं द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 एवं 16 जुलाई को होगी, बीएससी छठे सेेमेस्टर, बीएससी तृतीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed