{"_id":"61fecd88c05a866629533b21","slug":"powercut-in-nainital-nainital-news-hld452892497","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सुचारू कराने में ऊर्जा निगम की सांसें फूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सुचारू कराने में ऊर्जा निगम की सांसें फूली
विज्ञापन
नैनीताल के नयना देवी मंदिर परिसर के बराबर में पुजारी के घर में देर रात्रि में हाईटेंशन लाइन का ता?
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बर्फबारी के कारण तीन दिन से ठप विद्युतापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के फोन या तो लग नहीं रहे हैं और लगने पर रिसीव नहीं हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड में लोग हाल बेहाल हैं।
बृहस्पतिवार को नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बरसात होने के बाद से ही नगर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई थी। शुक्रवार को और अधिक हिमपात हुआ तो पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। उम्मीद थी कि आपूर्ति जल्द सुचारु हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार की शाम तकरीबन 50 घंटे के बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली आई और कुछ देर बाद फिर से गुल हो गई।
ऊर्जा निगम के प्रभारी सहायक अभियंता आरएस बिष्ट ने बताया कि शेरवानी क्षेत्र, साईं मंदिर के समीप, एटीआई, रुक्कुट कंपाउंड, सिल्वर्टन होटल, मिडिल माल रोड और अयारपाटा में बिजली की लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों के साथ कई मजदूर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इन्वर्टर, फोन, हीटर और ब्लोवर बने शो पीस
नैनीताल। नैनीताल नगर के अधिकांश हिस्सों में तीन दिन से बिजली गुल होने के कारण लोगों के घरों में मौजूद इन्वर्टर भी जवाब दे गए। यही नहीं फोन, हीटर और ब्लोवर शो पीस बन गए हैं। फोन चार्ज न होने से लोग ज्यादा परेशान हैं।
पेड़ गिरने से कई लोगों की छतें क्षतिग्रस्त
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के निकट शनिवार की रात एलएस नेगी, पीसी तिवारी के घरों की छत पर और मेहता निवास में सुमित मेहता ओर अमित मेहता के आवास में पेड़ गिरने से उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं जुबली हाल कंपाउंड में अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा के घर की छत पर पेड़ गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई।