{"_id":"618829fb58fa032343191a5d","slug":"potato-onion-is-also-getting-away-from-the-plate-haldwani-news-hld443829481","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू-प्याज भी दूर हो रहा अब थाली से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू-प्याज भी दूर हो रहा अब थाली से
विज्ञापन
हल्द्वानी। आलू और प्याज के बारे में कहा जाता है कि घर में यदि कोई सब्जी हो या न हो मगर ये दोनों सब्जियां हैं तो चिंता की कोई बात नहीं। एक या दो नहीं बल्कि आलू और प्याज से कई सब्जियां बन जाती हैं लेकिन ये दोनों सब्जियां महंगाई के कारण आम आदमी की थाली से दूर होती जा रही हैं। प्याज थोक मंडी में 35 और खुले बाजार में 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
थोक मंडी में रविवार को आलू की कीमतों में अचानक तेजी आ गई। तोक मंडी कारोबारियों के मुताबिक अक्तूबर भारी बारिश से विभिन्न राज्यों में आलू की फसल बर्बाद हो गई है। इस वजह से आलू की मांग के सापेक्ष आवक कम होने से आलू की कीमतों में उछाल आया है। नवीन मंडी के आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि शूगर फ्री आलू जो एक दिन पहले थोक मंडी में 8 रुपया प्रति किलो बिक रहा था वह आज 25 रुपये किलो पहुंच गया। धारी, रामगढ़, गरुड़, ग्वालदम से आ रहा पुराना पहाड़ी आलू 28 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। सरना, गुनियालेख, पदमपुरी, बबियाड़ आदि इलाकों से आ रहा कच्चा आलू 40 रुपया किलो पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि संभल, पंजाब, फर्रुखाबाद आदि शहरों में बीते महीने हुई बारिश से आलू की फसल बर्बाद हो गई। इस वजह से इन शहरों के आलू नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि आलू समेत अन्य सब्जियों की कीमतें अभी और तेज होने की संभावना है।
महिलाओं की पीड़ा
महंगाई ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। रसोई गैस से लेकर सब्जियों के दाम तक बढ़ गए हैं। महीने का बजट गड़बड़ाने से घर चलाना मुश्किल हो गया है।
- ममता कांडपाल, गृहिणी।
पहले से दोगुना खर्च बढ़ गया है। राशन, सब्जी, दूध, रसोई गैस की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। महंगाई से राहत नहीं मिलने से घर के खर्चे निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
- प्रेमा सनवाल, गृहिणी।