फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Potato crop drying from frost

पाले से सूख रही आलू की फसल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Potato crop drying from frost
धारी क्षेत्र में पाला के गिरने से फसलें सूखने लगी है। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
पहाड़पानी (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां एक ओर बारिश न होने से किसान परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर धारी ब्लॉक के सुनकिया गांव में नदी किनारे पाला पड़ने से फसलें सूखने लगी हैं।
विज्ञापन

किसान दीवान डंगवाल ने बताया कि नदी किनारे खेतों में पाला गिरने से आलू की फसलों को नुकसान हो रहा है। साथ ही अन्य फसलों के पौधे भी सूख रहे हैं। वहीं ओखलकांडा ब्लॉक के महतोली के तोक कुंवाली में भी पाले से फसल चौपट हो रही है। किसान केसर सिंह ने बताया कि हजारों रुपये की लागत से लगाया गया आलू पाले से सूख रहा है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि पाले से नुकसान होने की सूचना मिली है। जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। कहा कि जिन्होंने आलू की फसल का बीमा कराया है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे का मुआवजा दिलाने की डीएम से मांग
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, कोटाबाग क्षेत्र में फसलों के सूखने से परेशान किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। साह ने किसानों को बीमा कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही सुनकिया और बना क्षेत्र में पाले से फसलों को हुए नुकसान का भी मुआवजा दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed