{"_id":"61fc2430425af9682b715121","slug":"posting-for-basic-needs-nainital-news-hld452705581","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कार्मिकों की तैनाती की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कार्मिकों की तैनाती की
विज्ञापन
नैनीताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने बताया कि नगर में बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कार्मिकों की तैनाती की गई है।
जैन ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह गरीब, निराश्रित और आमजनों के लिए अलाव की व्यवस्था करें। उन्होंने लोगों सेे अपील करते हुए कहा कि बेहद आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। नगर में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
हिमपात और अतिवृष्टि से संभावित क्षेत्र एवं मार्ग बाधित होने, संवेदनशील ग्रामों एवं अन्य क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। क्षेत्र में तैनात कार्मिकों और संसाधनों को भी अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जेसीबी और अन्य उपकरण तैनात किए जाएं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लोगों से अपील की है कि किसी तरह की आपदा संबंधी सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के 05942-231178, 231179 और टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।