फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Postal banking services to remote areas will

दुर्गम इलाकों को बैंकिंग की सेवा देगा डाक विभाग

Thu, 21 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 21 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं और गढ़वाल के 19 अति दुर्गम इलाकों के लोगों को डाक विभाग अब कोर बैंकिंग सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इस सुविधा के मिल जाने पर इन स्थानों के लोगों को बैंकिंग की सुविधाओं का फायदा लेने के लिए अपने क्षेत्र से दूर नहीं जाना होगा। इसके लिए डाक विभाग बायोमैट्रिक मशीनों का उपयोग करेगा। काठगोदाम उप डाकघर और प्रधान डाकघर के निरीक्षण पर पहुंचे डाक विभाग के निदेशक वीके सिंह के मुताबिक यह काम 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा। 2017 तक  ही प्रदेश के जिला मुख्यालयों में इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक भी डाक विभाग खोलेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में 2718 डाकघर हैं। इसमें से 2513 डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। मुसीबत यह है कि दुर्गम इलाकों में बैंकों की पहुंच भी नहीं है। ऐसे में इन लोगों को राहत देने में अब डाक विभाग की कोशिश काम आ सकती है। निदेशक के मुताबिक पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली सहित सीमांत जिलों के इन 19 इलाकों के हाल यह हैं कि यहां दूरसंचार सेवाएं तक नहीं हैं। डाक विभाग बायोमेट्रिक डिवाइस की मदद से यहां लोगों को बचत, मनी ट्रांसफर सहित अन्य सीबीएस सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। 2017 तक प्रदेश के जिला मुख्यालयों में इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक खोलने की योजना पर विभाग काम कर रहा है।
विज्ञापन


पेमेंट बैंक से सरकारी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन लेने की सुविधा मिल सकेगी। निदेशक के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर के तीन बड़े बैंकों से इसके लिए बात की जा रही है। बैंकों के क्रियान्वयन के लिए नई भर्तियां भी की जायेंगी। प्रदेश के 390 पोस्ट आफिसों में से 320 को कोर बैंकिग से जोड़ दिया गया है। डाकघरों में गंगा जल मिलने के सवाल पर सिंह का कहना था यह क्षेत्र की डिमांड पर निर्भर करता है। डिमांड होने पर गंगा जल उपलब्ध कराया जायेगा। एलईडी बल्ब बेचने की योजना पर उनका कहना था विभाग के पास अभी इसका प्रस्ताव आया है। विचार विमर्श के बाद ही विभाग इस पर काम करने का निर्णय लेगा। सिंह के अनुसार डाकघरों में सर्वर की समस्या को दूर करने के लिए सर्वर को अपडेट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उफ! ये जेनरेटर कब ठीक होगा
हल्द्वानी। पोस्टल विभाग के डायरेक्टर वीके सिंह ने बुधवार को काठगोदाम उप डाकघर और प्रधान डाकघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंह ने प्रधान डाकघर के बाहर बंद पड़े एटीएम पर नाराजगी जताते हुए उसे चालू करने के निर्देश दिए। पार्सल डिपार्टमेंट की व्यवस्था उन्हें ठीक मिली। उपभोक्ता काउंटर के पास पहुंचने पर महिला कर्मचारी को फोन पर बात करते देख सिंह नाराज हुए। पोस्ट मास्टर यतिंद्र कुमार बमेठा ने कर्मचारी को काम के दौरान फोन पर बात ना करने की हिदायत दी। एकाउंट सेक्सन का मुआयना करने के बाद सिंह ने चार माह से बंद पड़े जेनरेटर को ठीक न कराये जाने का कारण पूछा। प्रवर डाक अधीक्षक टीआर आर्य द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने की बात कहने पर नाराजगी जताते हुए सिंह ने तत्काल उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। वीके सिंह द्वारा काठगोदाम सब डाकघर का निरीक्षण भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed