फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Possibilities of both rise and fall in a person's life: Dr. Chinmaya Pandya

व्यक्ति के जीवन में उत्थान और पतन दोनों की संभावनाएं: डॉ चिन्मय पंड्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Possibilities of both rise and fall in a person's life: Dr. Chinmaya Pandya
डॉ चिन्मय पंड्या का हाथ जोडकर स्वागत करते पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल एवं अन्य। संवाद - फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के उपकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या का बृहस्पतिवार को यहां गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. पंड्या ने यहां प्रस्तावित दो भवनों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में उत्थान और पतन दोनों की संभावनाएं होती हैं यदि व्यक्ति के जीवन में अच्छे संस्कारों का वातावरण हो तो व्यक्ति श्रेष्ठ मार्ग को प्राप्त करता है और उसके जीवन में कुसंस्कार नफरत, अशांति का माहौल हो तो फिर व्यक्ति मानव जीवन की बजाए पशु जीवन की ओर अग्रसर होता है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ संस्कार प्राप्त होकर अंगुलिमाल जैसा दुष्ट प्रवृत्ति का राक्षस भी धर्म का महान प्रचारक बना। कहा कि सत्संग का व्यक्ति के जीवन में बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि युग ऋषि वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की ओर से युग निर्माण योजना का लक्ष्य रखा गया है, उस उद्देश्य की पूर्ति होने का यह समय है क्योंकि कलिकाल अपने चरम की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

ऐसे में धर्म एवं अध्यात्म के द्वारा कलिकाल की विनाशलीला को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि गायत्री महामंत्र का जाप करने से हम अपने श्रेष्ठ कर्म को श्रेष्ठ प्रतिफल में परिवर्तित कर सकते हैं। इस दौरान गायत्री परिवार की ओर से मिशन 2026 के तहत घर-घर यज्ञ यज्ञ के संदर्भ में भी प्रकाश डाला गया। इससे पूर्व डॉ. चिन्मय पंड्या का यहां पहुंचने पर गायत्री परिवार की ओर से कतारबद्ध तरीके से उनका स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री तथा गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक सदस्य हरीश चंद्र दुर्गापाल ने तिलक लगाकर गायत्री परिवार की ओर से उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ पंड्या ने पूर्व मंत्री का माल्यार्पण कर तथा वेद माता गायत्री की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक बसंत पांडे, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरीश चंद्र तिवारी, रतन गिरी गोस्वामी, ललित सनवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर, हरिनंदन ओली, हरीश चंद्र तिवारी, जगदीश पांडे, बृजेश जोशी, टीएस रौतेला, चंद्रकला रौतेला, जानकी पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed