फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Polls opened at a rainy arrangements

एक बरसात ने खोल दी व्यवस्थाओं की पोल 

Fri, 06 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 06 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Polls opened at a rainy arrangements
पानी से परेशानी - फोटो : अमर उजाला
 एक बरसात ने ही नगर निगम की शहर में सफाई व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। गंदगी और कूड़े से नाले-नालियां बंद होने से बरसात के पानी से शहर में जहां-तहां जलभराव हो गया। गंदा पानी दर्जनों लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। बरेली रोड में अंबेडकर नगर के लोगों के लिए तो बरसात मुसीबत बनकर बरसी। अधिकांश लोग पूरी रात घरों से पानी बाहर निकालते और सामान बचाते रहे। बृहस्पतिवार सुबह नगर आयुक्त ने अंबेडकर नगर का बंद नाला खुलवाया। 
विज्ञापन


शहर में सफाई व्यवस्था चौपट है। नाले और नालियां साफ करना तो दूर कूड़ेदान से कूड़ा तक समय पर नहीं उठता है। बुधवार शाम बरसात होने से पानी सड़कों पर फैल गया। कालाढूंगी रोड और बरेली रोड की कई कॉलोनियों में पानी घुस गया। अंबेडकर नगर में सबसे अधिक नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाला सालों से साफ नहीं हुआ। लोगों ने इसमें कूड़ा और प्लास्टिक डाला है। बरसात होने से नाले ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। 
विज्ञापन


पार्षद महेंद्र नागर के मुताबिक अधिकांश लोग पूरी रात घरों में पानी से सामान बचाते रहे। बाल्टियों में पानी भर-भर करके बाहर फेंकते रहे। सूचना नगर आयुक्त हरबीर सिंह बृहस्पतिवार सुबह गांधीनगर पहुंचे। नगर निगम कर्मियों ने नाला खुलवाया, जिसके बाद लोगों ने राहत ली। राजपुरा, मंडी, इंद्रानगर में भी गंदे नाले का पानी लोगों के घरों में घुसा। बरेली रोड का मुख्य नाला बंद होने से बरसात का गंदा पानी कब्रिस्तान में चला गया और पूरा कब्रिस्तान तालाब में बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नालों पर अतिक्रमण कैसे होगी सफाई 
अधिकांश नाले और नालियां अतिक्रमण से बंद हो चुकी हैं। इससे उनकी सफाई भी नहीं हो पा रही है। अंबेडकर, राजपुरा, इंद्रानगर में अधिकतर जगहों पर नालों के ऊपर पक्का निर्माण हो चुका है। कचरा फंसने पर उसकी सफाई नहीं हो पाती है। बरसात में यही अतिक्रमण आसपास इलाके में नुकसान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed