फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Politics of BJP in Nainital

नैनीताल में भाजपा के दावेदारों के बीच छिड़ा फ्लैक्सी व पोस्टर युद्ध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Politics of BJP in Nainital
Politics of BJP in Nainital
नैनीताल। न तो अभी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हुई है और न ही प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रत्याशी ही घोषित किए हैं। इसके बावजूद नैनीताल में विभिन्न राजनैतिक दलों के दावेदारों के बीच पोस्टर युद्ध छिड़ गया है। इन दावेदारों ने बिजली के खंबे हों या टेलीफोन के पोल यहां तक की स्ट्रीट लाइट के पोलों को भी नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

हर एक पोल में कहीं दावेदारों के चमचमाते चेहरे वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं तो कहीं वही दावेदार हाथ जोड़ लोगों का अभिवादन करते दिख रहे हैं। एक दावेदार ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए मोदी के स्वागत में सुस्वागतम के भी फ्लैक्सी भी पोलों पर टंगवा दिए हैं। पोस्टर युद्ध में अब तक भाजपाई सबसे आगे हैं। जबकि शहर भर में कांग्रेस का इकलौता पोस्टर नजर आ रहा है।
विज्ञापन

नैनीताल विधानसभा सीटे से निवर्तमान विधायक संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद भाजपा में दूसरी पंक्ति के नेताओं का आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया। भाजपा में वर्ष 2022 के लिए दावेदारों की लंबी चौड़ी फौज खड़ी हो गई है। इसका अंदाजा शहर भर में लगे पोस्टर और फ्लैक्सी वार से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इस वक्त भाजपा की ओर से दावेदारों के रूप में मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य समेत वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्य, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या समेत सभासद सागर आर्य, समीर आर्य, महिला नेत्री कमला आर्य और जानकी लोहिया के पोस्टर और फ्लैक्सी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर भर में कांग्रेस के दावेदार के रूप में इकलौता पोस्टर संजीव आर्य का नजर आ रहा है।

दीवार लेखन में भी भाजपा अव्वल
नैनीताल। पोस्टर युद्ध के साथ साथ भाजपा नगर और आसपास के क्षेत्रों में दीवार लेखन में भी दूसरे दलों से कहीं आगे है। नैनीताल नगर के भीतर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी भाजपा के दावेदारों ने सड़कों के किनारे अथवा मकानों की दीवारों पर लेखन कर पार्टी और खुद का प्रचार प्रसार किया है। दूसरी ओर राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल समेत बसपा और सपा के दावेदारों के पोस्टर कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed