फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Politics by PM Narendra Modi in Uttarakhand

कुछ दल है जिन्होंने उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली, कुछ तबाह करने की नीयत से आए: मोदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Politics by PM Narendra Modi in Uttarakhand
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा कि इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण है। यह चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और आगामी पच्चीस साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। नींव जितनी मजबूत होगी, उतनी मजबूत इमारत बनेगी। इस चुनाव में अन्य दल भी मैदान हैं। कुछ ऐसे दल हैं, जिन्होंने सालों तक उत्तराखंड से दुश्मनी निकाली है। कुछ दल ऐसे हैं जो उत्तराखंड को तबाह करने की नीयत से आए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने यह बात मंगलवार को नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा में वर्चुअल विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए कही। हल्द्वानी विधानसभा के अंतर्गत भाजपा ने चार जगहों पर एलईडी लगाकर पीएम को सुनने की व्यवस्था की थी। मोदी ने कहा कि जिन्होंने कोरोना काल में दिल्ली से बस में भर- भर कर उत्तराखंड के लोगों को निकाल दिया था, ऐसे लोग आज आप से वोट मांगने आए हैं। देश में प्रदेश में जिन्होंने सालों तक राज किया ऐसी कांग्रेस की नीयत और निष्ठा क्या है, इस अनुमान चुनाव कैंपेन और नारों से लगाया जा सकता है। दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे। उनके नेता सैर सपाटे के लिए आते थे। तब उनको उत्तराखंड राज्य की याद नहीं आई है। तब उनको टूरिज्म, तीर्थाटन, और चारधाम की याद नहीं आई। कितने सालों तक यूपी में सरकार रही। तब उत्तराखंड यूपी का हिस्सा रहता है, तब भी उनको केदारनाथ की याद नहीं आई। इनको कभी समझ में नहीं आया कि कनेक्टिविटी के अभाव में लोगों को कितनी मुश्किलें होती हैं। उत्तराखंड के गांव-गांव के खाली हो गए, लेकिन उनको याद नहीं आई। कहा कि आज डबल इंजन की सरकार चार धाम को दिव्य और भव्य बना रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के चार काम गिनाए और साधा निशाना
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि इनको चार काम आते हैं। पहला जो भी करेंगे वह एक परिवार के हित के लिए करेंगे। जो भी काम करेंगे, उसमें भ्रष्टाचार होगा ही होगा। तीसरा, तुष्टिकरण की राजनीति करेंगे। योजनाओं में भेदभाव करेंगे। चौथा,वर्षों तक परियोजनाओं को लटका कर रखेंगे जिससे उसमें दोहन कर अपनी जेबें भर सकें। आज इनके चार कामों का कच्चा चिट्ठा लेकर आपके पास आया हूं। एक तरफ काम करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ उत्तराखंड को बदनाम करने वाले चेहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के जरिये तुलनात्मक विवरण दिया और अंतर बताया
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री ने तत्कालीन यूपीए सरकार में उत्तराखंड को दिए गए बजट और उसमें स्थानीय नेता के मंत्री को लेकर भी निशाना साधा कहा। कहा कि यूपीए सरकार ने सात साल में उत्तराखंड में सड़क निर्माण के लिए दो हजार आठ सौ करोड़ दिए जबकि उनकी सरकार ने सात साल में 33 हजार करोड़ दिए। दस गुना बजट ज्यादा दिया गया। कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में यूपीए सरकार (दस साल) के समय 3800 किमी सड़क बनी थी, जबकि 2014 के बाद से 13500 किमी सड़क का निर्माण किया गया है। चारधाम परियोजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपये सरकार दे चुकी है, योजना का नब्बे प्रतिशत काम पूरा हो गया तो तब उनको याद आ रही है। प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का जिक्र भी किया और कहा कि यूपीपीए सरकार ने योजना के लिए चार करोड़ खर्च किए थे, जबकि उनकी सरकार ने लाखों-करोड़ों दिए हैं। उन्होंने लोगों से पूछा, जिन्होंने आपके साथ अन्याय किया, आपकी मूलभूत सुविधाओं का अनादर किया, ऐसे लोगों को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दे सकते हैं, उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य सौंप सकते हैं? कहा कि जितनी ताकत से 21वीं सदी की तरफ बढ़ना चाहते हैं, कांग्रेस पूरी ताकत से पीछे ले जाना चाहती है।
डिजिटल यूनिवर्सिटी का जिक्र किया, कहा कि 21वीं सदी की नई सोच और एप्रोच
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग उत्तराखंड में क्या करना चाहते हैं? जिस यूनिवर्सिटी की बात कर रहे हैं, सीना ठोककर कर रहे हैं। यह उनकी तुष्टिकरण राजनीति का जीता-जागता सबूत है। जहां -जहां तुष्टिकरण की राजनीति को हवा दी है, वहां जहर घोला है। कश्मीर का क्या हाल था, देखा आपने। हम उत्तराखंड को तबाह नहीं होने देंगे। कांग्रेस तुष्टिकरण की आदत को छोड़ना नहीं चाहती है। हमने बजट में डिजिटल यूनिर्विसटी की बात की है, इसका लाभ उत्तराखंड, दलित, वंचितों बेटियों आदि को मिलेगा। डिजिटल यूनिवर्सिटी के जरिये युवा घर बैठे देश- दुनिया के बेहतर अध्यापकों से क्लास ले सकेंगे। अच्छी पढ़ाई के लिए बड़े शहरों में जाने की मजबूूरी कम होगी। यही 21 वीं सदी की नई सोच और एप्रोच है। यह एक बड़ा प्रयास है। प्रधानमंत्री ने पर्वतमाला प्रोजेक्ट का उल्लेख किया और कहा कि इस प्रोजेक्ट से उत्तराखंड की सड़कें और आधुनिक होने वाली हैं।

दस को श्रीनगर में कार्यक्रम
हल्द्वानी। पीएम ने कहा आज आप लोगों से टेक्नोलॉजी के माध्यम से जुड़ा। यह मेरा सौभाग्य है, इस चुनाव के दौरान पहली बार आपसे रूबरू होने का सौभाग्य मिलेगा। दस को श्रीनगर( उत्तराखंड) पहुंच रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed