{"_id":"6a41765a7f08440ca4040b4c","slug":"polio-drops-administered-to-63962-children-on-the-first-day-nainital-news-c-238-1-shld1020-127603-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पहले दिन 63,962 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पहले दिन 63,962 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
Mon, 29 Jun 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नैनीताल जिले में रविवार को पहले दिन 63,962 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अब अगले छह दिनों तक स्वास्थ्य विभाग, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में अभियान का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, हल्द्वानी महिला अस्पताल में सीएमओ डाॅ. रश्मि पंत ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। सीएमओ डाॅ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में इस बार 1,21,244 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूरे जिले में 924 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 2,246 कर्मियों की तैनाती की गई है जिनमें आशा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, वन निगम और अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनका बच्चा पहले दिन पोलियो की खुराक से वंचित रह गया है तो घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीम को अवश्य सहयोग करें और पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं। इस दौरान डॉ.द्रौपदी गर्ब्याल, नेहा कांडपाल, जानकी कनवाल, कमला कुंजवाल, विमला चौहान, दुर्गा टम्टा आदि रहीं।