फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Policemen rehearse for the Republic Day parade

Nainital News: गणतंत्र दिवस की परेड के लिए पुलिसकर्मियों ने किया पूर्वाभ्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Policemen rehearse for the Republic Day parade
नैनीताल। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने मंगलवार को परेड का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान एसएसपी ने परेड को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए। मंगलवार को भी सुबह से ही पुलिस प्रशासन परेड अभ्यास की तैयारियों में जुटा रहा। इस दौरान सशस्त्र पुलिसकर्मियों ने बैंड की धुन के साथ अभ्यास किया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने परेड का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नैनीताल पुलिस की ओर से परेड का आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण कर परेड को भव्य बनाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed