{"_id":"6866e5abfda3e472310d9396","slug":"police-will-keep-an-eye-on-the-elections-going-on-on-social-media-ramnagar-news-c-8-hld1010-592270-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सोशल मीडिया पर चल रहे चुनाव पर रहेगी पुलिसिया नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सोशल मीडिया पर चल रहे चुनाव पर रहेगी पुलिसिया नजर
Fri, 04 Jul 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन शुरू होने के साथ प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है। इस बीच प्रत्याशी और उनके समर्थक सोशल मीडिया से माहौल बनाने में जुट गए हैं। इस बीच नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी सेल सभी चुनाव संबंधी पोस्ट पर नजर रखी रही है ताकि चुनाव प्रभावित न होने के साथ माहौल सही बना रहे।
नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी सेल फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्म से चुनाव प्रचार करने वालों पर गिनरानी रखे हुए है। अपने-अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने वाले पोस्ट पर यदि कोई समर्थक या अन्य व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है तो सोशल मीडिया सेल की टीम संबंधित थाने को सूचित करेगी। संबंधित थाना पुलिस ऐसे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई करेगी। आचार संहिता का उल्लंघन होने की सूचना भी थाना पुलिस को दी जाएगी।
सीओ साइबर सैल सुमित पांडे ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान अक्सर लोग सोशल साइड पर अनर्गल टिप्पणी करते हैं। इससे माहौल खराब होने का अंदेशा रहता है। ऐसे में लोगों को मर्याद में रहकर बयानबाजी करनी चाहिए।