फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police traffic plan collapses on day one in the face of the crowd.

Nainital News: भीड़ के आगे पुलिस का ट्रैफिक प्लान पहले दिन ही ध्वस्त

Sun, 14 Jun 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police traffic plan collapses on day one in the face of the crowd.
भीमताल/गरमपानी/रामनगर। (नैनीताल)। कैंची धाम में स्थापना दिवस को लेकर शनिवार से 16 जून तक का ट्रैफिक प्लान पहाड़ के यात्रियों के लिए शनिवार को मुसीबत बन गया। भीमताल से खुटानी तक यात्रियों को दो घंटे से अधिक जाम का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अल्मोड़ा की तरफ आवाजाही करने वाले यात्रियों को लंबा सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

पौड़ी से परिवार के साथ मेहरागांव आ रहे डॉ. अमित मेहरा ने बताया कि शनिवार को जाम के चलते बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया कि भीमताल से मेहरागांव पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। बताया कि उन्होंने अपने परिवार को पैदल ही मेहरागांव की ओर भेज दिया। लखनऊ से घूमने आए अक्षत गुप्ता ने बताया कि जाम के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी ओर पुलिस ने अल्मोड़ा, बागेश्वर और रानीखेत की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को क्वारब से नथुवाखान-रामगढ़-धानाचूली होते हुए खुटानी से हल्द्वानी की ओर भेजा। रानीखेत से आने-वाले वाहनों को खैरना-सुयालबाड़ी और नथुवाखान होते हल्द्वानी की तरफ और हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जाने वाले वाहनों को खुटानी-धानाचूली-नथुवाखान होते हुए पहाड़ की ओर भेजा गया। इसके चलते यात्रियों को अतिरिक्त सफर तय करने के साथ अतिरिक्त किराया देने को मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने टैक्सी, दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही भी कैंची मार्ग पर बंद रखी।
विज्ञापन

वहीं, कैंची धाम में सोमवार को आयोजित होने वाले मेले का असर रामनगर में भी देखने को मिला। नैनीताल के जाम से बचने के लिए लोग रामनगर से वाया बेतालघाट जाने के लिए बड़ी संख्या में रामनगर पहुंचे। इसके चलते शिवलालपुर चुंगी से लेकर ढिकुली तक करीब 15 किमी जाम की स्थिति बनी रही। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि रामनगर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और एसएसबी की टीम तैनात की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल की के जाम में फंसी एंबुलेंस
नैनीताल। पर्यटन सीजन और सप्ताहांत के कारण शनिवार को नैनीताल की यातायात व्यवस्था चरमरा गई जिससे आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कई स्थानों पर एंबुलेंस जाम में फंस गईं जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतें आईं। मल्लीताल, तल्लीताल, मॉल रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यातायात पूरी तरह थम गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष ऐसी स्थिति बनती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने इसे केवल यातायात की समस्या नहीं बल्कि लोगों की जान से जुड़ा गंभीर मामला बताया। पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए और शटल सेवा का उपयोग किया। हालांकि वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण जाम की समस्या बनी रही। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्यटन सीजन के चलते नगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यातायात सुचारु रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।




हल्द्वानी-काठगोदाम से नहीं चली शटल सेवा, जाम से जूझे लोग
नरीमन से पहाड़ जाने वाले कई वाहनों में नहीं दिखे स्टीकर, आज से कार व बाइक से होगी सख्ती

हल्द्वानी। कैंची मेले के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने से शनिवार को नैनीताल रोड पर नरीमन चौराहे पर जाम लग गया। वाहनों का दबाव बढ़ने से काठगोदाम रेलवे स्टेशन से लेकर भीमताल तिराहा तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। पहले दिन हल्द्वानी-काठगोदाम से शटल सेवा नहीं चलाई गई। पुलिस और प्रशासन की यातायात योजना पहले दिन ही भीड़ के आगे फेल हो गई।

शनिवार सुबह से ही नरीमन चौराहा पर वाहनों का लंबा जाम लगना शुरू हो गया था। गौलापार बाईपास से दरगाह तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं। शहर की ओर काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक भी यही स्थिति थी। सभी डायवर्जन का ट्रैफिक नरीमन प्वाइंट पर मिलने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। गुलाबघाटी के संकरे मोड़ पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इस बीच आईजी निवेदिता कुकरेती बिना सुरक्षाकर्मी के ड्यूटी जांचने निकल गईं। इस पर एसएसपी ने सभी को अलर्ट कर दिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद सड़क पर उतरकर कमान संभाली और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। बता दें कि पुलिस ने मेले के चलते 13 से 16 तक पहाड़ों के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

आज से बदलाव, बाइकों को रोका जाएगा
वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस अब रविवार से अपनी योजना पर कार्य करेगी। अधिकतर वाहनों को काठगोदाम में ही रोकने की तैयारी है। नरीमन चौराहा से बाइक सवारों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। बाइकों को नगर निगम इंटर कॉलेज के पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। हालांकि स्थानीय लोग जा सकेंगे।

शटल सेवा के लिए 50 बसें तैयार
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हल्द्वानी और काठगोदाम में 50 बसें शटल सेवा के लिए तैयार हैं। काठगोदाम डिपो से 20 बसें शटल सेवा में रहेंगी। हल्द्वानी डिपो से 15 व रानीखेत और अल्मोड़ा से भी 15 बसों का उपयोग शटल सेवा के रूप में किया जाएगा।


डायवर्जन से दिन भर पर्यटकों की फजीहत
कालाढूंगी। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, यूपी आदि राज्यों से वाया कालाढूंगी नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटकों को दिनभर फजीहत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पर्यटक वाहनों को कालाढूंगी से नैनीताल नहीं जाने दिया। डायवर्जन कर वाहनों को वाया हल्द्वानी से नैनीताल भेजा गया। इससे नैनीताल तिराहे से नयागांव तिराहे तक 4 किलोमीटर के दायरे में दिनभर जाम लगा रहा। वहीं कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग में पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों में भी ग्राहक न आने से दिन भर मायूसी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed