फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police to investigate the background of those who threaten through e-mail in the state

Nainital News: प्रदेश में ई-मेल के जरिए धमकी देने वालों की कुंडली खंगाले की पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Police to investigate the background of those who threaten through e-mail in the state
हल्द्वानी। धमकी प्रकरण में कोई सुराग नहीं मिलने की स्थिति में अब पुलिस इस तरह के पुराने मामलों की फाइल फिर से खोलने की तैयारी में है। यह पुलिस की जांच का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। माइक्रोसाॅफ्ट को आईपी एड्रेस के लिए भेजे गए ई-मेल का जवाब भी आ गया है। हालांकि इसके बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पुराने फाइल में नितिन शर्मा नाम के युवक का भी रिकॉर्ड है। उसे 2023 में नैनीताल पुलिस ने आंध्र प्रदेश से पकड़ा था। उसने नैनीताल पुलिस के इंस्टाग्राम पर नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है। इसी क्रम में प्रदेश में पिछले चार वर्षों में ई-मेल के जरिये दी गई धमकी के मामलों के लिए अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क करने की तैयारी है।
विज्ञापन


आईपी वी 6 का किया था इस्तेमाल
नैनीताल स्थित जिला कोर्ट और हाईकोर्ट को ई-मेल के जरिये संदेश भेजकर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले तक पहुंचना पुलिस के लिए मुश्किल बनता जा रहा है। जब इंटरनेट का उपयोग करके कोई वारदात होती है तो पुलिस कड़ी से कड़ी से जोड़ने के लिए आईपी एड्रेस, वीपीएन, सर्विस प्राेवाइडर से सबूत हासिल करती है। यहां ऐसा कुछ भी नहीं है। इस प्रकरण में जांच टीमें भी अंधेरे में ही तीर चला रहे हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि ई-मेल भेजने वाले ने आईपी वी4 की जगह अत्याधुनिक आईपी वी6 का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा जिस यूजर ने ई-मेल भेजा है उसका आईपी एड्रेस तक पुलिस को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जांच तेजी से हो रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। माइक्रोसाफ्ट को जो मेल भेजा गया था उसका जवाब आया है। उसके जरिये भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। मेल कहां से भेजा गया था और किसने भेजा था, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल लगा हुआ है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article