फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police stations and outposts will open in the district

जिले में थाना और चौकियां खुलेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police stations and outposts will open in the district
नैनीताल। नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अब रेगुलर पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। सरकार ने जिले में एक थाना और चार नई चौकी खोलने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास कर दिया है जिसके तहत खनस्यू में एक थाना, ओखलकांडा, धानाचूली, हैड़ाखान और धारी में एक-एक पुलिस चौकी खोली जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में जनसंख्या लगातार बढ़ने के चलते अपराध भी बढ़ रहे हैं। साथ ही बाहरी राज्यों के लोग ग्रामीण क्षेत्रों में बसने लगे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई व्यवसाय भी शुरू हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं जिसके चलते चोरी और नशे की तस्करी आदि आपराधिक वारदातें भी तेजी से बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

इधर, बीते दिनों ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड में राजस्व पुलिस की लापरवाही के चलते सरकार की ओर से रेगुलर पुलिस पर्वतीय क्षेत्रों की भी जिम्मेदारी तय की जा रही है। इसी के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा भी राजस्व पुलिस के बदले रेग्युलर पुलिस के हवाले की जा रही है जिसे लेकर सरकार ने अब पुलिस के कार्य क्षेत्र में विस्तार कर नैनीताल जिले में एक पुलिस थाना और चार नई पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार फिलहाल सरकार की ओर से खनस्यू में पुलिस थाना और ओखलकांडा, धानाचूली, हेड़ाखान और धारी में पुलिस चौकी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके बाद जिले में 15 थाने और 38 चौकियां हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed