फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police searched CCTV in search of murderer

Nainital News: हत्यारे की तलाश में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police searched CCTV in search of murderer
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित कत्था फैक्टरी के पास रहने वाले श्रमिक अमित कश्यप (38) की हत्या का मामला सुलझाने में जुटी पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है। मंगलवार को भी पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी खंगाले। पुलिस को सीसीटीवी में कई अहम सुराग भी मिले हैं।
विज्ञापन

बीते रविवार की शाम अमित की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उस समय अमित कत्था फैक्टरी के सामने लगने वाले अपने पिता के खाने के ठेले पर खड़ा था। अचानक बिजली गई। अमित ने अपने आठ साल के बेटे को चार्जिंग बल्ब लेने घर भेजा। इसी समय किसी ने धारदार हथियार से उसके सिर, चेहरे और गर्दन पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस की टीम ने परिवारों से भी बात की। उधर कई दुकानों और घर के सीसीटीवी भी खंगाले। अभी तक ये पता नहीं चला है कि युवक के पीछे हत्या का क्या कारण था। परिवार वालों की तरफ से भी अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। उधर एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द पुलिस आरोपी को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed